BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2024, 8:09 pm
NEWS : कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली, तैयारियों का पूर्वाभ्यास कल होगा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाने एवं इसके लिए की जा रही तैयारी कोग लेकर जिला कलक्टर आलोक रंजन ने उनके कक्ष में नगर परिषद, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली एवं तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर शहर के प्रमुख चौराहो एवं मार्गों पर आकर्षक रोशनी करने सहित गणतंत्र दिवस पर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं झांकी प्रदर्शन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए । उन्होंने आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दौरान स्वीप गतिविधियों के तहत बीएलओ द्वारा नाम जुड़वाने, हटाने या संशोधन करने की जानकारी लोगों को देने के निर्देश दिए। इस पर इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे ।
गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर-
आगामी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इंदिरा गांधी स्टेडियम में पुलिस जवानों तथा विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा मार्चपास्ट की तैयारी की जा रहीं हैं। साथ ही विद्यार्थियों के द्वारा सामुहिक व्यायाम प्रदर्शन की भी तैयारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में मार्च पास्ट तथा व्यायाम एवं जिमनास्टिक प्रदर्शन सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE