BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2024, 8:24 pm
BIG NEWS : कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने किया शासकीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण, जीर्ण शीर्ण भवन को दुरुस्त कराने के दिए निर्देश, पढ़े खबर  

Share On:-

रतलाम। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने मंगलवार को जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा भी उपस्थित थे। कलेक्टर लाक्षाकार द्वारा शाउमावि तथा प्रावि धराड में निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से सामान्य चर्चा कर शैक्षणिक स्तर की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान संस्था के एक कक्ष में कबाड का सामान भरा हुआ पाया गया, जिसे तत्काल हटाकर कक्ष व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शाप्रावि धराड का भवन जीर्ण-शीर्ण अवस्था का होने से स्कूल संचालन को भवन दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए।

शाउमावि मूंदडी का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर द्वारा विद्यार्थियों से चर्चा कर शैक्षणिक स्तर की जांच की गई। संस्था के एक ही कक्ष में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों द्वारा गणतंत्र दिवस के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम रिहर्सल किया जाना पाए जाने पर कलेक्टर लाक्षाकार ने कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाओं के विद्यार्थियों को अलग-अलग कक्ष में बैठाकर अध्यापन कराने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर द्वारा अंग्रेजी विषय के शिक्षक कई माह से निर्वाचन कार्यालय में आसंजित होने से उन्हें मुक्त कराने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए तथा उक्त शिक्षक को निर्वाचन कार्य से मुक्त किए जाने के संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय में दूरभाष पर चर्चा भी की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE