शहड़ोल। अपनी आर्थिक स्थित के चलते अपने सपनो को पूरा न कर पाने वाले लोगो को के लिए हौसलों का उड़ान भरने का काम कर रही एक स्वयं सेवी संगठन श्रद्धा महिला मंडल, श्रद्धा महिला मंडल शहडोल जिले के ऐसे लोग जो आर्थिक तंगी के चलते रोजगार से वंचित है, उन्हें सब्जी हाथठेला, चाय ठेला देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने की अनूठी पहल की है। इतना ही नही इस कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंदों को कंबल भी वितरण किया, खास कर उन गृहणी महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जो कुछ करना चाहती है लेकिन आर्थिक तंगी के चलते कुछ कर नही पा रही थी, उनके इस कार की हर कोई सराहना कर रहा है।
मुख्यालय बिलासपुर की श्रद्धा महिला मंडल ने शहड़ोल जिले के साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड के सोहागपुर एरिया में एक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर ऐसे कई परिवार जो आर्थिक तंगी के चलते छोटे मोटे रोजगार कर अपना परिवार पालते थे, ऐसे कई परिवार के महिला व पुरुष मुखिया को श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष सोनिया मिश्रा आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके पूर्व के रोजगार को संबल प्रदान किया है। महिलाओं और को रोजगार से जोड़ने के लिए सब्जी हाथ ठेला व आधुनिक चलित चाय ठेला उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार से जोड़ने की अनूठी पहल की है। इतना ही नही इस कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंदों को कंबल भी वितरण किया, खास कर उन गृहणी महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जो कुछ करना चाहती है लेकिन आर्थिक तंगी के चलते कुछ कर नही पा रही थी,रोजगार पाकर लोगो के खुशी ठिकाना नही है। उनके इस कार की हर कोई सराहना कर रहा है। घरों की चाहरदीवारी और मजदूरी करने तक सीमित रहने वाली शहड़ोल जिले की महिलाएं आज श्रद्धा महिला मंडल से जुड़कर बदलाव की कहानियाँ गढ़ रहीं हैं।