खरगोन। शहर के घनी आबादी वाले इलाके खसखसवाड़ी इलाके में मंगलवार- बुधवार की दरमियानी रात उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक रहवासी मकान में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंचे नपा फायर फाइटर ने आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर काबू नही पाया जाता तो आग अन्य मकानों को भी अपनी चपेट ले लेती। पीड़ित इकबाल ने बताया घर के बाहर बिजली पोल लगा है। सम्भवतः आग शार्ट शर्किट से लगी। यह हादसा रात करीब 1 बजे हुआ। पड़ोसियों ने घर से आग की लपटें उठती देख उन्हें जगाया। पड़ोसियों की मदद से घर मे बंधे पालतू मवेशी ओर गृहस्थी का कुछ सामान बाहर निकाला, लेकिन आग ज्यादा होने से घर मे रखा आनाज, बर्तन, कपड़े, दो बकरिया यहां तक कि महंगा समान भी जल गया। आग से करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इकबाल ने बताया वह पड़ोस में बने दूसरे मकान में सोए थे अन्यथा परिवार के सदस्य भी झुलस सकते थे।