गुना। शीतला माता क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 में इन दिनों नलों से दूषित पानी का वितरण किया जा रहा है। नलों से मिलने वाले पानी का कलर लाल है। पेयजल के लिए वार्डवासी इधर-उधर भटक रहे हैं। वार्डवासियों की इस समस्या की जानकारी लगते ही चांचौड़ा के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह वार्ड क्रमांक 12 में पहुंचे। जहां उन्होंने इस मामले में नगर पालिका को आड़े हाथों लेते हुए लाल पानी सप्लाई को तत्काल रोकने और साफ व स्वच्छ पानी की सप्लाई की बात कही। साथ ऐसा नहीं करने पर न्यायालय की शरण में जाने की चेतावनी भी दी।