BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2024, 5:43 pm
BIG NEWS : सीएम सहित डिप्टी सीएम और कई मंत्री आज उज्जैन में, शादी समारोह में होंगे शामिल, सीएम ने कहा सनातन संस्कृति की रक्षा में संतों का अद्वितीय योगदान, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे सीएम मोहन यादव ने सुबह कई संत के पास और मंदिरो में जाकर आशीर्वाद लिया। सीएम के साथ प्रदेश के कई मंत्री आज उज्जैन में होने वाली शादी में पहुंच रहे है। सीएम ने कहा सनातन संस्कृति की रक्षा में संतों का अद्वितीय योगदान है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भाई के यहाँ विवाह कार्यक्रम है इसके लिए प्रदेश भर से कई मंत्री सहित उप मुख्य मंत्री भी उज्जैन पहुंच रहे है। सीएम मोहन यादव उज्जैन में क्षिप्रा तट स्थित दत्त अखाड़ा पहुंचकर श्री सुंदरपुरी महाराज जी से भेंट की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री सुंदरपुरी महाराज ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आपने शिप्रा नदी के शुद्धिकरण का बीड़ा उठाया है, अब मुझे कुछ करने की जरूरत नहीं है। आप सभी कार्य सुगमता से कर लेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्री हनुमंत आश्रम में श्री हजारी हनुमान मंदिर में दर्शन व पूजन करने पहुंचे और गौ-सेवा कर जगत कल्याणी गौ-माता को प्रणाम भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महामंडलेश्वर आचार्य शेखर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।


उज्जैन में चिंतामन गणेश रोड स्थित महाराज आचार्य श्री शेखर जी महाराज के राजराजेश्वरी आश्रम पहुंचने पर बटुकों द्वारा मंत्रोच्चार कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि उज्जैनी देवताओं और संत-महात्माओं की नगरी है। उज्जैन में संतों के माध्यम से सेवाओं के कई कार्य चल रहे हैं। सनातन संस्कृति की रक्षा में संतों का योगदान अद्वितीय है। संत समाज के आशीर्वाद से राज्य सरकार जनकल्याण और विकास के कार्यों में नए आयाम स्थापित करेगी।


उप मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री का जमावड़ा -
उज्जैन शहर में बुधवार को उप मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के कई मंत्रियों का जमावड़ा होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के परिवार में आयोजित विवाह समारोह में सम्मिलित होने के लिए प्रदेश की कई हस्तियां शामिल होंगी। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा दोपहर को पहुंचे जबकि अन्य मंत्री रात तक पहुचेंगे। नवीन एवं नवकरणीय मंत्री राकेश शुक्ला सुबह ग्वालियर से उज्जैन के लिए रवाना हो चुके हैं। वे शाम 5 बजे शहर आएंगे और रात 8 बजे वापस ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे। नगरीय विकास एवं आवास विभाग की राज्यमंत्री प्रतिभा बागरी शाम 5 बजे भोपाल से स्थानीय सर्किट हाउस आएंगी और श्री महाकाल और कालभैरव के दर्शन कर रात 8 बजे चिंतामन रोड स्थित होटल में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होंगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल भी रात 8 बजे विवाह समारोह में शामिल होंगे।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE