नीमच। नीमच जिले में 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस समारोह परम्परांगत गरिमा के साथ मनाया जाएगा। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय नीमच के शाबाउमा विद्यालय क्रं-2 नीमच पर आयोजित होगा। समारोह में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कर्मचारियों को पुरस्कारों का वितरण भी किया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योंजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति पर आधारित झांकियां निकाली जाएगी। जिले में गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 के अवसर पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं मे प्रातः 08 बजें ध्वजारोहण किया जाएगा। मुख्य समारोह में प्रातः 09 बजे कलेक्टर दिनेश जैन ध्वजारोहण कर, आयोजित भव्य परेड की सलामी लेंगे तथा प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन करेगें। परेड में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल नीमच, सशस्त्र पुलिस बल, जिला
पुलिस बल के जवानों और वन विभाग, नगर सेना एवं एनसीसी सीनियर डिवीजन स्काउट की टुकडी भी शामिल होगी।
इस अवसर पर नगरपालिका, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, आदिम जाति कल्याण, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण, जिला पंचायत, उद्यानिकी, जल संसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा विकास गतिविधियों पर आधारित आकर्षक झांकिया भी निकाली जाएगी। गणतंत्र दिवस पर ग्राम स्तर पर भी ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें और स्कूली बच्चों की प्रभात फैरी भी निकाली जायेगी।
अपर कलेक्टर नेहा मीना पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी की उपस्थिति में गंणतत्र दिवस समारोह की तैयारियों की फुल ड्रेस रिहर्सल (अंतिम पूर्वाभ्यास) बुधवार को शाबाउमावि क्रं-2 नीमच के मैदान पर किया गया। इस अंतिम पूर्वाभ्यास में सभी टुकडियों ने मार्च पास्ट परेड एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित दिव्यांग बच्चों ने देश भक्ति पूर्ण गीतों की प्रस्तुत दी। अपर कलेक्टर एवं सीएसपी ने परेड का निरीक्षण कर, परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया।
इस मौके पर अपर कलेक्टर नेहा मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया, संयुक्त कलेक्टर राजेश शाह, डिप्टी कलेक्टर संजीव साहू, किरण आंजना, एसडीएम डॉ ममता खेडे, तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल, डॉ राजेश पाटीदार, नगर पालिका सीएमओ महेन्द्र वशिष्ठ, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थें।