BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2024, 6:27 pm
NEWS : महिलाओं व बालिकाओं को ट्रैफिक रूल की जानकारी की दी जानकारी, यातायात पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित आवागमन के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी व कर्मचारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनियों व मेडिकल स्टाफ को यातायात संबंधी नियमों की जानकारी दी गई।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से राज्य सरकार की 100 दिन की यातायात शिक्षा संबंधी कार्य योजना के अंतर्गत बुधवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पब्लिक पार्क गोल प्याऊ पर प्रभारी यातायात मधु कंवर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी व कर्मचारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनियों व मेडिकल स्टाफ को यातायात संबंधी नियमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर नर्सिंग छात्राओं द्वारा कलेक्ट्री से गोल प्याऊ तक रैली निकाल कर यातायात नियमों से अवगत कराया गया, जिसमें लगभग 400 से 450 महिला व बालिकाओं ने भाग लिया।
यातायात प्रभारी मधु कंवर ने इस मौके पर रोड सिग्नल, रोड सेफ्टी नियमो की जानकारी देते हुए वाहन चालक महिलाओं, बालिकाओं व उनके बालिग बच्चों को वाहन संचालन के समय दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने, सुरक्षित रफ्तार पर वाहन चलाने, यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE