BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2024, 7:45 pm
BIG NEWS : विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन अर्न्त जिला स्तरीय युवा उत्सव में नीमच जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 22 में से 13 विधाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थानों पर मारी बाजी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन में आयोजित अंतर जिला युवा उत्सव प्रतियोगिता में नीमच जिले के 34 प्रतिभागियों ने 22 विधाओं में सहभागिता कर 13 विधाओं में पुरस्कार प्राप्त किए। 
युवा-उत्सव के अग्रणी महाविद्यालय सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच के प्राचार्य डॉ एन के डबकरा एवं युवा उत्सव प्रभारी डॉ साधना सेवक ने जानकारी देते हुए बताया कि जाजू कन्या महाविद्यालय, नीमच की कु क्षिति पटेल ने कार्टूनिंग में प्रथम स्थान, स्थल चित्रण में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कु प्रियल जैन ने कोलॉज में द्वितीय स्थान, कु खुशी मेहरा ने क्ले मॉडलिंग और कु स्नेहा सिंह ने वाद-विवाद में तृतीय स्थान की ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र प्राप्त किये। स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच के मानसी एवं समूह ने एकांकी में द्वितीय स्थान, लघु नाटिका में विनी नागदा एवं समूह ने तृतीय स्थान, मूकाभिनय में शौकीन एवं समूह ने तृतीय स्थान, पाश्चात्य एकल गायन में यशवंत मालवीय द्वितीय स्थान व सुगम संगीत में तृतीय स्थान, तनय सकलेचा एकल वादन तबला में तृतीय स्थान, गरिमा भाटी पोस्टर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान, साथ ही जाजू कन्या कॉलेज ने पाश्चात्य समूह गायन में द्वितीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त किये। साथ ही शा महाविद्यालय, जीरन की कु गरिमा शर्मा ने शास्त्रीय नृत्य, शा महाविद्यालय, मनासा दल ने प्रश्न मंच और जाजू कन्या महाविद्यालय के दल ने समूह गान, समूह नृत्य में सराहनीय प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान प्राप्त कु क्षिति पटेल दिनांक 23-24 फरवरी को ग्वालियर विश्वविद्यालय में संभाग का प्रतिनिधित्व करेगी।  
जिले के दल की इस उत्साहजनक उपलब्धि पर अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ केएल जाट एवं जाजू कॉलेज के प्राचार्य डॉ एनके डबकरा एवं समस्त स्टॉफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।  
विश्वविद्यालयीन युवा उत्सव दल प्रबंधक डॉ साधना सेवक के साथ संगीत विभागाध्यक्ष प्रो संजय बिजोलिया, डॉ अमृता सोनी, प्रो जीतेन्द्र परिहार, प्रो दीपिका जैन, प्रो भावना नागर, प्रो जेके कुमावत ने सहभागिता।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE