नीमच। कृषि अधोसंरचना निधि योजना पर बुधवार 24 जनवरी 2024 को आयुष भवन संयुक्त कलेक्टर परिसर नीमच में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। योजनान्तर्गत कृषि संबंधी अधोसंरचना, व्यवसाय के लिए ऋण लेने पर 2 करोड़ रूपये की ऋण राशि तक 3 प्रतिशत ब्याज का अनुदान 7 वर्ष तक के लिए अनुदान दिया जाता है।
कार्यक्रम में कलेक्टर दिनेश जैन एवं जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद द्वारा उपस्थित कृषक बन्धुओं एवं उद्यमियों को योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केन्द्र नीमच, डॉ सीपी पचौरी, उप संचालक कृषि बीएस अर्गल, लीड बैंक ऑफिसर सत्येन्द्र शर्मा, अतरसिंह कन्नौजी सहित अधिकारी-कर्मचारी कार्यशाला में उपस्थित थे। चार्टड अकाउटेंड (सीए) द्वारा यशवर्धन जैन योजनान्तर्गत ऑनलाईन पंजीयन कर, आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार जानकारी दी गई।