बागली। वन परिक्षेत्र बागली अंतर्गत ग्राम पंचायात सेवन्याखुर्द के कुप तालाब के जंगल में वन विभाग द्वारा अनुभूति कैंप कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य रूप से नपा परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल यादव, रेंजर गजानंद बीरला, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकुर कानूनगो, रेंजर राजेन्द्र सिंह सोलंकी, जनपद सदस्य आशीष पाटीदार, वन समिति अध्यक्ष बाबूलाल की उपस्थिति में, यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।इस दौरान में भी बाघ थिम पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुबह लगभग 8 बजे से शासकीय माध्यमिक विद्यालय कैलाश नगर के 125 बच्चों को वन विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा शिक्षकों की उपस्थिति में बच्चों को जंगल भ्रमण कराया गया, जहां पर रेंजर राजेन्द्र सिंह सोलंकी ने बच्चों को पर्यावरण ,पेड़ पौधों एवं वन प्राणियों के बारे में जानकारी दी, साथ ही पर्यावरण पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रथम व्दितिय, तृतीय आने वाले बच्चों को वन विभाग की ओर से पुरस्कार वितरण किए गए।