शहडोल। जिले के अंतर्गत आने वाले विकासखंड जयसिंहनगर के सीएम राईज स्कूल में आज संकुल स्तरीय चयनित छात्र-छात्राओं के लिए विज्ञान मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमे सभी विद्यालयों से चयनित मेघावी छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उक्त कार्यक्रम में विद्यार्थी अपनी-अपनी विज्ञान प्रदर्शनी के साथ उपस्थित रहे। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के प्राचार्य डीपी कोकिला, बीआरसी समन्यव्यक विश्वकर्मा, बीएसी ओमप्रकाश तिवारी, सुनील राव, पीआरसी श्यामलाल प्रजापति, विनय पाण्डेय, सीमा पाण्डेय, सीएम राईज विधालय का समस्त स्टॉफ, विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।