देवास। पिछले दिनों पुलिस विभाग ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की थी। शहर के सिविल लाइन थाने को वर्ष 2023 के देश के 10 उत्कृष्ट थानों में चयनित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा विभिन्न मानकों के अनुसार प्रदेश के दो थानों को इस प्रोजेक्ट में शामिल किया गया था। इनमें से केवल देवास के सिविल लाइन थाने को चुना गया था।जुलाई माह में क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्किंग सिस्टम (सीसीटीएनएस) में दर्ज अपराधों के आधार पर राष्ट्रीय स्तर भारतवर्ष में घटित होने वाले अपराधों एवं की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाईयों तथा थाने के रखरखाव आदि के संबंध में कुछ उत्कृष्ट थानों का चयन किया गया था जिनमें मध्य प्रदेश से चयनित किए गए थानों में थाना सिविल लाइन जिला देवास था। मंगलवार को प्रदेश पुलिस के मुखिया सुधीर सक्सेना पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल म.प्र.के द्वारा अपने कार्यालय में देवास पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय एवं सिविल थाना प्रभारी अजय चानना शामिल थे सिविल लाइन देवास को केन्द्रीय गृह मंत्री तथा केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला द्वारा दिए गए सर्टिफिकेट व ट्राफी से सम्मानित किया गया।पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने कहा कि पूरे देश में मध्यप्रदेश के थाने का चयन होना सुशासन एवं बेहतर कानून व्यवस्था का उत्तम उदाहरण है। जन-सेवा एवं अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित थाने के समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का अभिनंदन है। पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने पुलिस मुख्यालय में देवास के पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय और थाना प्रभारी अजय चानना को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रदत्त सम्मान पत्र और स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।