चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला एवं सेशन न्यायाधीश ओमी पूरोहित, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश भानु कुमार के निर्देशानुसार बालिका दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
प्राधिकरण सचिव भानु कुमार, ने बताया कि बालिकाओं के जीवन को बचाने के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण बहुत प्रभावशाली यंत्र है। कन्याओं को बचाने और उनके सम्मान को बनाने के लिए शिक्षा सबसे बडी क्रांति है। बालिका दिवस के अवसर पर ताल्लुकाओं पर तथा जिला मुख्यालय पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड चित्तौड़गढ व केलिबर एकेडमी चित्तौड़गढ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाकर छात्र-छात्राओं को विधिक जानकारी प्रदान की गई।