BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2024, 2:06 pm
BIG NEWS : मोबाईल की दुकान से फ़ोन चोरी की घटना का खुलासा, चोरी के दो एन्ड्राइड मोबाईल बरामद, एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेडा पुलिस थाना द्वारा कस्बा निम्बाहेडा में गत दिनों रात्री के समय अज्ञात आरोपियों द्वारा मोबाईल दुकान का ताला तोडकर की गई 16 मोबाईल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के दो टच स्क्रीन एन्ड्राइड मोबाईल बरामद किये है।        
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि एक माह पहले कस्बा निम्बाहेड़ा के छोटी सादडी रोड कृषि उपज मण्डी गेट के सामने हर्षित मारू की मोबाईल की दुकान से लगभग तीन अज्ञात बदमाश द्वारा दुकान के ताले तोडकर 08 नये मोबाईल और 08 पुराने रिपेयरिंग के मोबाईल व कुछ नगद राशि चुराकर ले जाने के मामले में कोतवाली निम्बाहेडा पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एएसआई सूरज कुमार के जिम्मे किया गया। 
मामले में घटना को शीग्र ट्रेस आउट करने के लिए एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी बेनीप्रसाद मीणा के मार्गदर्शन में एसएचओ रामसुमेर मीणा पु नि के निर्देश पर एएसआई सूरज कुमार, हैड कानि हरविन्द्र सिंह, कानि राकेश, विजय सिंह व अमित द्वारा आसूचना संकलन एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध फाचर अहीरान हाल मांगरोल थाना सदर निम्बाहेडा निवासी अर्जुन उर्फ मगरमछ पुत्र शिवलाल अहीर को डिटेन कर घटना के सम्बन्ध में गहनता से पुछताछ की गई। आरोपी ने उक्त वारदात अपने दो अन्य साथीयों के साथ मिलकर करना स्वीकार किया। आरोपी अर्जुन उर्फ मगरमछ को गिरफ्तार कर उसकी सूचना पर दो टच स्क्रीन मोबाईल बरामद कर जब्त किये गये। उक्त घटना के खुलासे में साईबर सेल चित्तौडगढ के हैड कानि राजकुमार सोनी, कानि रामावतार व प्रवीण कानिस्टेबल का भी योगदान रहा है। प्रकरण में शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE