चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड द्वारा प्रतापगढ़ शाखा में आयोजित विशाल ऋण मेले का शुभारंभ प्रबन्ध निदेषक वन्दना वजीरानी, प्रभुलाल पालीवाल के साथ महाप्रबन्धक दिनेश खण्डेलवाल, प्रबन्धक प्रशासन जेपी जोशी, ऋण अधिकारी राजेश अवस्थी, निम्बाहेडा शाखा प्रबन्धक मदनलाल वीरवाल एवं ग्राहकगण के आतिथ्य में भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।
बैंक की प्रबन्ध निदेशक वन्दना वजीरानी ने जिले के सभी व्यापारियों और उद्यमियों से न्यूनतम दर पर बैंक से ऋण सुविधा लेकर जुड़ने की अपील की व निकटतम शाखा प्रबंधक से या प्रधान कार्यालय में संपर्क कर त्वरित ऋण सुविधा प्राप्त की जा सकने की जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रतापगढ़ के प्रतिष्ठित ग्राहकों के साथ पंकज जैन, सिद्धार्थ मोदी, कमलेश पाटीदार, प्रभु पालीवाल, जलज पंतगिया, राजेश पारीक, सीमा चावड़ा, राजेश तोमर, भरत व्यास, ललीत विश्नावत इत्यादि ने बैंक की सुविधाओं को सराहा व नये सुझाव दिये। ऋण मेले के उद्घाटन अवसर पर शाखा प्रबंधक किरीट शर्मा, रोनक दोषी, विकास रैदास ने अतिथियों का उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया। शाखा स्टॉफ द्वारा वर्तमान ग्राहकों के साथ एवं नये ग्राहकों से व्यक्तिश उनके प्रतिष्ठान पर जाकर संपर्क कर बैंक से जुडने की अपील की गई।
बैंक के महाप्रबन्धक दिनेश खण्डेलवाल के अनुसार आयोजित ऋण मेला अभियान में 50 रूपए लाख से अधिक के ऋण स्वीकृतियां जारी की गई।
कार्यक्रम का संचालन प्रबन्धक (प्रशासन) जेपी जोशी एवं आभार शाखा प्रबन्धक किरीट शर्मा ने व्यक्त किया।