चित्तौड़गढ़। चंदेरिया थाना पुलिस ने 2018 से अब तक 13 मामलों के फरार वारंटों में वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर की 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत एसएचओ चंदेरिया संजय शर्मा के नेतृत्व में आसुचना अधिकारी धर्मचंद कानि की सुचना पर पुलिस टीम हैड कानि देवेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, कानि भागीरथ व धर्मचंद द्वारा कार्यवाई करते हुए थाना चंदेरिया के 10 स्थाई वारण्ट व 01 गिरफ़्तारी वारण्ट एवं थाना कोतवाली चित्तौडगढ के 02 स्थाई वारण्टो में फरार आरोपी माताजी की पाण्डोली थाना चंदेरिया निवासी 36 वर्षीय मनीष पुत्र माणकलाल सिघवी को गिरफ्तार कर न्यायालय चित्तौडगढ मे पेश किया गया।