चित्तौड़गढ़। राउप्रावि कुम्भानगर के प्रधानाचार्य गोपाल जेतलिया के अनुसार विद्यालय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, निलेश बल्दवा महामंत्री अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन युवा शाखा, चित्तौड़गढ़ एवं सचिव, जिला शतरंज संघ की अध्यक्षता, लीला आगाल जिलाध्यक्ष विश्व मानवाधिकार आयोग अति विशिष्ट अतिथि और मंजू तोषनीवाल, सरीता चेचानी, खुशबू सुखवाल, अनिता टोंग्या, शशि जागेटिया, मधू आगाल, भावना पोरवाल के विशिष्ट आतिथ्य में माँ सरस्वती की तस्वीर पर पुष्प माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
सागर सोनी भाजपा नगर अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन मे कहा की निजी, गैर सरकारी स्कूलों की तरह सरकारी स्कूल के बच्चों को आगे लाने के लिए उन्हें मंच प्रदान करना महत्वपूर्ण कार्य है जो आज कुम्भानगर विद्यालय के शिक्षकों ने कर दिखाया है जो साधुवाद के पात्र है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे निलेश बल्दवा, महामंत्री अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन युवा शाखा, चित्तौड़गढ़ ने कहा की बच्चों के भविष्य को संवारने और संस्कृति से जोडने का माध्यम शिक्षक और अभिभावक ही है जो उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य बेहतर तरीक़े से कर सकते है।
लीला आगाल जिला अध्यक्ष मानवाधिकार आयोग ने अपने उद्बोधन में कहा की नारी शक्ति को अपनी रचनात्मक गतिविधियों से समाज को नई दिशा देनी होगी, बालिका शिक्षा को बढावा देने और समाज मे दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या जैसे कृत्यों को रोकने हेतु कठोर कदम उठाने होगे।
विद्यालय के वार्षिकोत्सव में नन्ही बच्चियों डिंपल शर्मा और ग्रुप, मीनाक्षी और ग्रुप, भारती और ग्रुप, नंदिनी और ग्रुप ने राजस्थानी गीत-संगीत के सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल व समूह नृत्य किया और बच्चों शुभम, दीपक एवं तरुण ग्रूप ने देशभक्ति गीतो पर जोशीला समूह नृत्य और शहीद भगत सिंह जैसे देशभक्तो पर नाटक मंचन किया। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन गोपाल जेतलिया ने और आभार शिक्षिका भंवरी आगाल व्यक्त किया। संचालन दीपक दशोरा ने किया। विद्यालय शिक्षिका सुषमा सिसोदिया, रश्मि शर्मा और शिवानी ने भी सहयोग दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक एवं पूर्व पार्षद भरत डंग का भी पूरा सहयोग रहा एवं टेन्ट की समस्त व्यवस्था उनके द्वारा निःशुल्क की गई। कार्यक्रम में अतिथियो द्वारा सभी बच्यो को पुरस्कार स्वरूप कोपी, पेन्सिल, ज्योमिट्री बॉक्स, स्वेटर, जैकेट आदि भेंट की गई।