मनासा। वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूर डालेंगे हम की थीम पर शाउमावि महागढ़ परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्र/ छात्राओं ने उक्त विषय पर निबंध लिखवाया गया। निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम एवम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिया गया। निबंध में भाग लेने वाले सभी छात्र/छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया। सभी पुरुस्कार बीएलओ लालाशंकर कथीरिया, नरेंद्रपाल सिंह राठौर, दीप्ति दांगी, आशा राठौर एवं दयाराम चोरडिया की ओर से दिए गए। विद्यालय परिवार एवं छात्र/छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता की शपथ ली गई।