रतलाम। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी का मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड में होगा। प्रदेश के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
गुरुवार सुबह कलेक्टर भास्कार लाक्षाकार व एसपी राहुल लोढ़ा की उपस्थिति में परेड की फाइनल रिहर्सल हुई। कलेक्टर परेड की सलामी लेते खुली जीप में सवार हुए। पुलिस जवानों ने हर्ष फायर किया।
गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। सुबह कार्यक्रम की पूरी रिहर्सल की गई। कलेक्टर व एसपी के अलावा अन्य अधिकारी मोजूद रहे। राष्ट्रगान कर मार्च पास्ट कर परेड की गई। पुलिस के अलावा स्कूली विद्यार्थी व स्काउड गाइड के विद्यार्थी मौजूद रहे। शुक्रवार को कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के संदेश का वाचन मुख्य अतिथि द्वारा किया जाएगा। मुख्य समारोह में मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा शासकीय विभागों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को पुरस्कृत, सम्मानित किया जाएगा।
शाम को होगा भारत पर्व का आयोजन
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की संध्या पर रतलाम में लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन होगा। स्थानीय कालिका माता परिसर स्थित सांस्कृतिक मंच पर शाम 7 बजे से आयोजित होने वाले भारत पर्व कार्यक्रम में भोपाल के योगेश बाथम तथा दल द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत, धार के कृष्णा मालीवाड़ एवं दल द्वारा भगोरिया लोक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा जिला जनसंपर्क कार्यालय रतलाम द्वारा शासन की योजनाओं कार्यक्रमों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।