BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2024, 3:26 pm
NEWS : राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन, निर्वाचन संबंधित गतिविधियों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह गुरुवार को शहीद मेजर नटवर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश भानु कुमार और उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने निर्वाचन संबंधित गतिविधियों में बेहतर कार्य करने के लिए निंबाहेड़ा बीडीओ विशाल छिपा, चित्तौड़गढ़ बीडीओ अभिषेक शर्मा, कपासन तहसीलदार अंकित सामरिया सहित अधिकारियों, कर्मचारियों, सुपरवाइजर, बीएलओ आदि को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश भानु कुमार ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सतत और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए आज ही भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि देश में युवाओं की बड़ी संख्या है इसलिए उन्हें मतदान प्रक्रिया से जोड़ना अति आवश्यक है। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों के जरिए युवाओं को  मतदान के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वोट देना सभी का कर्तव्य है जिसे निभाना अति आवश्यक है।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार ने कहा कि सम्मानित निर्वाचन कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि लोकतंत्र में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। घर-घर जाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ना, घटाना तथा उसमें संशोधन करने का कार्य बहुत सराहनीय है। उन्होंने बताया कि युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अब साल में चार तारीखें निर्धारित की गई है ताकि 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वालों को पहले ही मतदाता सूची में जोड़ा जा सके। व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में होना लोकतंत्र की एक बुनियादी आवश्यकता है, जिसे तैयार करने में बीएलओ की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी बीनू देवल, सीओ कर्ण सिंह सहित निर्वाचन विभाग, स्वीप, उपखंड कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE