रतलाम। सेवा को हमेशा सम्मान मिलता है। सम्मान उत्कृष्ट कार्यों, किसी भी क्षेत्र में कार्य करने पर मिलता है। बड़नगर तहसील की ग्राम पंचायत खेड़ावदा के युवा सरपंच राजेश धाकड़ को 26 जनवरी को राज्य भवन भोपाल में राज्यपाल के हाथों सम्मानित किया जाएगा। राजेश धाकड़ को स्वच्छ भारत मिशन, पेयजल और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए 26 जनवरी को राज्य भवन में राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगे।
बता दे कि सरपंच धाकड़ ने अपनी पंचायत में कहीं ऐसे नवाचार और गांव को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य किए हैं। धाकड़ जिले के एकमात्र सरपंच के साथ-साथ प्रदेश के सम्मानित वाले होने वाले पांच सरपंचों में से एक हैं।