BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2024, 5:59 pm
BIG NEWS : कलेक्‍टर दिनेश जैन कल नीमच में ध्वजारोहण कर भव्य परेड़ की सलामी लेंगे, विद्यार्थी देंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां, विभागों की झांकिया रहेगी आकर्षण का केंद्र, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। देश सहित जिले में भी कल 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिले का मुख्य समारोह नीमच शहर के शाबाउमावि क्रं- 2 पर आयोजित होगा। जहां कलेक्‍टर दिनेश जैन ध्वजारोहण कर, भव्य परेड की सलामी लेगें और मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव के गणंतत्र दिवस के संदेश का वाचन करेगें। साथ यहां छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी जाएगी। गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।   

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं में सुबह 08 बजें ध्वजारोहण किया जाएगा। शाबाउमावि क्रं- 2 नीमच पर आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्‍टर दिनेश जैन सुबह 09 बजे ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी लेगें तथा प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन करेगें। परेड में सीआरपीएफ नीमच, स-शस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल, जिला महिला पुलिस बल, वन विभाग और नगर सेना, की टुकडियां भी शामिल होगी। 

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक झांकिया भी निकाली जावेगी। साथ ही विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पूर्ण सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत किये जाएंगे। गणतंत्र दिवस पर विकास खण्‍ड, पंचायत एवं ग्राम स्तर पर भी ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। समारोह मे विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट अधिकारियों कर्मचारियों को पुरस्कारों का वितरण भी किया जाएगा।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE