नीमच। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जिला सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक एवं कृषि साख सहकारी संस्थाओं के सेवानिवृत कर्मचारियों के संघ की कार्यकारिणी की बैठक नीमच सिटी में राष्ट्रीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष शंभाजीराव जाधव एवं जिला अध्यक्ष बृजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें हायर पेंशन के संबंध में माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय अनुसार कार्यवाही की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी दिनांक 5 फरवरी को नई दिल्ली जंतर-मंतर पर एक दिवसीय अखिल भारतीय स्तर के क्रमिक अनशन पेंशन में मध्य प्रदेश की सहभागिता में उपस्थिति देने हेतु जाने वाले सदस्यों से सहमति प्राप्त कर आगामी कार्यवाही हेतु निर्णय लिया गया।
बैठक में संरक्षक ओमप्रकाश खंडेलवाल, उपाध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद शर्मा, महासचिव विश्वास जोशी, कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, मीडिया प्रभारी मो इलियास कुरैशी, नीमच तहसील प्रभारी बालकृष्ण पांडे तथा सभी संचालकगण कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।