चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 06 जिला निर्वाचन अधिकारियों को राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया गया है।
चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने पुरस्कार ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार राष्ट्रीय महत्व के निर्वाचन संबंधी कार्य पूर्ण जिम्मेदार एवं निष्ठा से करने पर राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।