नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में जारी विकास श्रंखला के तहत शहर की सड़कों का चौड़ीकरण कर शहर को बड़े शहरों की तरह विकासशील बनाने के उद्देश्य से गुरूवार 25 जनवरी को जिला चिकित्सालय के सामने करीब ढाई करोड़ रूपये की लागत वाले 10 विकास कार्यों का लोकार्पण सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीपसिंह परिहार, नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा ने अन्य अतिथिगणों के साथ फीता काटकर किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष योगेश जैन, समाजसेवी संतोष चौपड़ा, सुरेन्द्र सेठी, हेमन्त हरित, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना जायसवाल, लोक निर्माण सभापति मनोहर मोटवानी, नपा सभापति धर्मेश पुरोहित, छाया जायसवाल, मुख्य नपा अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ भी मंचासीन थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद गुप्ता ने कहा कि विधायक दिलीप भाई के मार्गदर्शन व नपाध्यक्ष बहिन स्वाति चौपड़ा के नेतृत्व में नीमच शहर में करोड़ों के विकास कार्य हो रहे हैं, जो विकसित नीमच की गाथा लिखेंगे। गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसान, महिला, युवा व गरीब वर्ग के उत्थान का संकल्प लेकर जो योजनाएं बनाई है उनका लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलेगा तो भारत का हर वर्ग खुशहाल होगा।
इस अवसर विधायक परिहार ने कहा कि भाजपा हे तो विकास है और इसकी ग्यारंटी खुद प्रधानमंत्री मोदी ने ली है। कांग्रेस के शासन में गड्डे व धूल भरी सड़के, चहूंओर अंधकार व भ्रष्टाचार था। किन्तु आज भाजपा के शासन में चमचमाती सड़के, भरपूर बिजली व सुशासन, केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों को बया कर रहे हैं।
इस अवसर पर नपाध्यक्ष पड़ा ने कहा कि हमें जनता ने समस्याओं का निदान करने के लिये चुना है, जब हम जनता की समस्याओं का निदान करते हैं और विकास कार्य करते है तो हमारे मन को काफी खुशी मिलती है। विकास कार्यों की यह श्रंृखला निरंतर जारी रहेगी। नीमच शहर का कोई क्षेत्र विकास से अछूता नहीं रहेगा। चौपड़ा ने कहा कि हमारा उद्देश्य शहर की सड़कों का बड़े शहरों की तरह चौड़ीकरण कर शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाना है। चौपड़ा ने लोकार्पित होने वाले सभी 10 विकास कार्यों की भी जानकारी दी।
लोकार्पण कार्यक्रम में सिविल हॉस्पिटल रोड़ (लागत 63.07 लाख), शहाबुद्दीन बाबा रोड़ (लागत 49.01 लाख), सिंधी कॉलोनी डामरीकरण (27.86 लाख), काल भैरव मार्ग (20.37 लाख), वार्ड क्र. 28 व 29 में सीसी रोड़ (24.84 लाख), बोहरा गली में सीसी रोड़ (13.88 लाख), टीआईटी कॉलोनी के पास सीसी रोड़ (11.19 लाख) पठारी मोहल्ला, बघाना में सीसी रोड़ (8.85 लाख), वार्ड क्र. 38 व 39 में सीसी रोड़, (8.58 लाख) तथा वार्ड क्र. 38 में सीसी रोड़ (9.32लाख) का लोकार्पण अतिथिगणों ने किया। कार्यक्रम का संचालन ब्रांड एम्बेसेडर विजय बाफना ने किया व आभार लोक निर्माण सभापति मनोहर मोटवानी ने व्यक्त किया। अतिथिगणों का स्वागत मुख्य नपा अधिकारी वशिष्ठ ने किया।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री कृष्णा मेहरा, सांसद प्रतिनिधि आदित्य मालू, गौरव चौपड़ा, नपा पार्षदगण केदार राठौर, रामचंद्र धनगर, मुकेश पोरवाल, दुर्गाशंकर भील, इकराम कुरैशी, इकबाल हुसैन, हाजी साबिर मसूदी, रूपेन्द्र लोक्स, आलोक सोनी, अरूण प्रजापत, विष्णु राठौर, योगेश कविश्वर, राकेश सोनकर, विरेन्द्र पाटीदार, दीपक पाटनी, राजेश लालवानी, शशि कल्याणी, रामलाल, समाजसेवी अशोक बागड़ी, विवेक कटारिया सहित अनेक पार्षद व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।