चित्तौड़गढ़। कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की राज्य स्तरीय खेल कुद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं के दुसरे दिन गुरूवार को भी जारी रही। विद्या निकेतन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधी नगर के खेल मेदान पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं का मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा चास्टा, एडीपीसी प्रमोद दशोरा ने दौरा कर जानकारी प्राप्त की। गुरूवार को कब्बड़ी, बॉलिवॉल, रस्सा कस्सी, बेड मिंटन इत्यादि प्रतियोगिताओं को आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं का समापन 26 जनवरी को होगा।
कार्यक्रम अधिकारी नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं एकल नृत्य (17 वर्ष) में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रमशः ईशिका मीणा बूंदी, शबनम अजमेर, मांगी भील चित्तौड़गढ़ रही। एकल नृत्य (19 वर्ष) में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रमशः भारती धाकड़ भीलवाड़ा, राजकुमारी डूंगरपुर एवं अंजली मीणा एवं प्रिया वर्मा जयपुर रही। सामुहिक नृत्य (17 वर्ष) में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रमशः बूंदी, बीकानेर एवं भीलवाड़ा जिले रहें। सामूहिक नृत्य (19 वर्ष) में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रमशः अजमेर, डूंगरपुर एवं बूंदी जिले रहें।
सहायक परियोजना समन्वयक लीला चतुर्वेदी ने बताया कि बालिका दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय मॉडल प्रतियोगिता के समसामयिक जोन में प्राथमिक शिक्षा वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रमशः पूजा तेली भीलवाड़ा, जशोदा एवं पूजा बूंदी तथा कविता चौधरी जालौर रही। माध्यमिक शिक्षा वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रमशः रविना तंवर उदयपुर, कुसुम जोशी नागौर एवं अस्मिता कंवर सीकर रही। मॉडल प्रतियोगिता के भाषा जोन में प्राथमिक शिक्षा वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रमशः भावना प्रजापत जोधपुर, डिम्पल सिरोही, अक्षिता शर्मा सीकर रही। माध्यमिक शिक्षा वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रमशः अदिति गुर्जर सवाई माधोपुर, डिम्पल पुरोहित जालौर एवं काजल शर्मा बूंदी रही।
गणित-विज्ञान जोन में प्राथमिक शिक्षा वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रमशः आयशा अलमास जयपुर, महिमा सीकर एवं गुंजन धोलपुर रही। माध्यमिक शिक्षा वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रमशः पिंकी तेली भीलवाड़ा, पल्लवी अरोड़ा सवाई माधोपुर, तनिष्का जयपुर रही।