शाजापुर। जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य आयोजन में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद सीएम के संदेश का वाचन किया। साथ ही शहीदों को याद करते हुए उनके द्वारा बताए गए नक्शे कदम पर चलने की बात भी कही। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी।