मुरैना। मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम नरेंद्र सिंह तोमर पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचे। जहां उन्होंने परेड की सलामी लेते हुए ध्वजारोहण किया। उनके साथ मुरैना कलेक्टर अंकित अस्थाना, पुलिस अधीक्षक मुरैना शैलेंद्र चौहान एवं अन्य पुलिस अधिकारी संभाग के आईजी कमिश्नर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी व स्कूली बच्चे मौजूद रहे।