नीमच। नगरपालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहरवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखमय भविष्य की कामना की है व सभी से राष्ट्र के नवनिर्माण व नीमच शहर के चहुँमुखी विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया है। अपने बधाई संदेश में नपाध्यक्ष चौपड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हमें देश के विभिन्न शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने व संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संदेश देता है। चौपड़ा ने कहा कि सभी नागरिक इस राष्ट्रीय पर्व पर प्रेम एवं भाई चारे के साथ देश एवं नगर की तरक्की तथा विकास का संकल्प लेकर मजबूत एवं अखण्ड भारत का निर्माण करने में सहभागी बने।