शाजापुर। जिले सहित आज पूरा देश 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। शाजापुर जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत आला उमरोद में भी सरपंच अरविंद चौहान ने ध्वाजरोहण किया। जिसके बाद स्कूली बच्चों ने भी रंगारंग प्रस्तुति दी। भारत के भविष्य नन्हे बच्चों को आजादी किस प्रकार मिली एवं शहीदों का देश में क्या योगदान है इस बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्कूली छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। साथ ही शहीदों एवं महापुरुषों के नक्शे कदम पर चलने की शपथ भी दिलाई गई।