मनासा। गणतंत्र दिवस पर आज शुक्रवार को मनासा में सुबह 07 बजे सभी विद्यालयों की प्रभात फेरी निकाली गई। जो प्रमुख मार्गो से होते हुए मनासा कृषि उपज मंडी पहुंची। जहां राष्ट्रगान गाकर पुलिस स्टाफ द्वारा सलामी दी व सभी विद्यालय की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों पर रंगारंग कार्यक्रम में प्रस्तुत किए। खेलकूद एवं अन्य आयोजन में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर शील्ड और प्रमाण पत्र देकर छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में मनासा एसडीएम पवन बारिया, एसडीओपी, नगर परिषद अध्यक्ष सीमा अजय तिवारी, नप उपाध्यक्ष किशोर जोलान्या व अन्य गणमान्य नागरिक एवं पत्रकारगण मौजूद रहे।