आलोट। गुरुवार को भाजपा कार्यालय के शुभारंभ समारोह में आलोट विधायक चिंतामणि मालवीय शामिल हुए। मंच से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मालवीय ने अपने कामकाज की शैली से अवगत करवाते हुए कहा कि दारू पीकर शाम को फोन न लगाएं, वरना फोन उठाना बंद कर दूंगा। सुबह फोन लगाए। विधायक के बेबाक बोल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
भाजपा कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर आलोट से विधायक चिंतामणि मालवीय ने मंच से कहा कि शराबी रात में फोन लगाते है, वो रात में फोन ना लगाए अगर उन्हें कुछ बात करना है तो दिन में बात करें। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं फोन उठाना बंद कर दूंगा। हालांकि विधायक ने पूरी बात शराबियों को निवेदन पूर्वक कहीं। शराबियों के प्रति विधायक की ओर से मंच से दिए गए इस बयान के बाद कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता भी हंसने लगे।