BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 26, 2024, 1:04 pm
BIG NEWS : जिले में शान से लहराया तिरंगा, कलेक्टर जैन ने ली परेड की सलामी, विद्यार्थियों ने दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ आसिफ अली की खबर     

Share On:-

नीमच। देश सहित जिले में भी आज 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं। जिले का मुख्य समारोह नीमच शहर के शाबाउमावि क्रं- 2 पर आयोजित हुआ। जहां कलेक्‍टर दिनेश जैन ने ध्वजारोहण कर, भव्य परेड की सलामी ली और मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव के गणंतत्र दिवस के संदेश का वाचन किया। साथ यहां छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी गई। 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं में सुबह 08 बजें ध्वजारोहण किया गया। शाबाउमावि क्रं- 2 नीमच पर आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्‍टर दिनेश जैन सुबह 09 बजे ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली तथा प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया। परेड में सीआरपीएफ नीमच, स-शस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल, जिला महिला पुलिस बल, वन विभाग और नगर सेना, की टुकडियां भी शामिल थी जो लयबद्ध कदमताल करते हुए चल रही थी।  

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक झांकिया भी निकाली गई। साथ ही विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पूर्ण आकर्षक सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत किये। जिन्हे देखकर रोम रोम देशभक्ति से रोमांचित हो गया। कार्यक्रम में शहर के शासकीय और अर्द्धशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। समारोह मे विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट अधिकारियों कर्मचारियों को मुख्य अतिथि कलेक्टर जैन ने प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। 

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में अतिथि के रूप में नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारु, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, नपा अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, जनपद पंचायत नीमच अध्यक्ष शारदा बाई धनगर, पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, एडीएम नेहा मीणा, एसडीएम ममता खेड़े, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया सहित अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी संस्थाओं के प्रमुख एवं आमजन मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE