भोपाल। देश का 75वां गणतंत्र दिवस तुलसीनगर स्थित आनंद विहार स्कूल और कॉलेज ने शुक्रवार को उत्साहपूर्वक मनाया। अतिथियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और फिर प्रारंभ हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला। असम, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल के लोग संगीत से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने योगा और एरोबिक्स प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में पंजाब का प्रसिद्ध भांगड़ा नृत्य प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त संचालक लोक शिक्षण आलोक खरे थे। मुख्य अतिथि के आगमन पर विद्यार्थियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद झंडावंदन हुआ। झंडे को सलामी और राष्ट्रगान के बाद विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया। पारस पटेल और अंजली राय ने पथ संचलन किया। मुख्य अतिथि, वनिता समाज प्रेसिडेंट अर्चना बागची, विद्यालय अध्यक्ष मधु सरन और विद्यालय प्रबंधन समिति के समस्त सदस्यों को पुष्पगुच्छ भेंटकर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।