BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 26, 2024, 2:03 pm
BIG NEWS : जनजातीय विभाग के मंत्री विजय शाह ने ध्वजारोहण कर परेड का किया निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया सम्मानित, पढ़े खबर  

Share On:-

खंडवा। गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आयोजन स्टेडियम ग्राउंड पर हुआ। यहां जनजातीय विभाग के मंत्री विजय शाह ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। पुलिस फोर्स, महिला बल, प्लाटून कमांडर, एनसीसी कैडेट्स आदि ने परेड सलामी दी। खास बात यह रही कि समारोह में धार्मिक माहौल दिखा। अधिकांश प्रस्तुतियां अयोध्या में बने राम मंदिर, धार्मिक भजन और राम राज्य को लेकर थी।
समारोह की शुरूआम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री विजय शाह ने सीएम के संदेश का वाचन किया। सीएम का संदेश वाचन भी राम राज्य पर केंद्रित था। शाह ने केंद्र और राज्य सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने झांकी के रूप में कई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। एक प्रदर्शनी में जनजातीय विभाग की रानी दुर्गावती स्कीम का जिक्र था। इस स्कीम के तहत आदिवासी ब्लॉक में बेटियों को सरकारी भर्तियों की तैयारी मुफ्त में कराई जाएगी।
समारोह के मंच पर कलेक्टर अनूपसिंह, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह, विधायक कंचन तनवे, महापौर अमृता यादव उपस्थित थे। संगीत की प्रस्तुति तोरल बक्शी और लक्ष्मी ठाकुर आदि ने दी। जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी और जवानों को पुरूस्कृत किया गया। स्टेडियम ग्राउंड खचाखच भरा हुआ था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE