गुना। जिला प्रशासन, जनसम्पर्क बिभाग मप्र शासन,स्वराज संस्थान संचालनालय मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा गणतंत्र दिवस की संध्या पर 26 जनवरी को लोकतंत्र का लोकोत्सव ’भारत पर्व’ का आयोजन मानस भवन गुना में आयोजित किया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुंगावली के संजीव द्वारा ष्आजादी के तरानेष् 7 सदस्यीय दल और मालवी लोकनृत्य 15 सदस्यीय दल द्वारा स्वाति उखले के नेतृत्व में कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया साथ ही कन्या कैंट और एमएलबी स्कूल की छात्राओं द्वारा धूमर नृत्य प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविन्द धाकड़, नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविन्द गुप्ता, बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।