BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2024, 10:51 am
BIG NEWS : गणतंत्र दिवस पर सिंगोली सहित क्षेत्र में हुआ ध्वजा रोहण, विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीतों पर दी मनमोहक प्रस्तुतियां, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। 75वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर नगर सहित क्षेत्र में विभिन्न शासकीय, अशासकीय एवं अर्ध शासकीय कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया।
नगर सिंगोली में तहसील कार्यालय में प्रात: साढ़े 7 बजे तहसीलदार भगवान सिंह ठाकुर, पुलिस थाना परिसर में थाना प्रभारी बी एल भाबर, नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया सहित कांग्रेस कार्यालय पर साढ़े 8 बजे नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी, भाजपा कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ ने तिरंगा झंडा फहराया, शासकीय सीएम राइज स्कूल में प्राचार्य किरण जैन, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य राजेंद्र जोशी तथा अशासकीय विद्यालयों में संस्था प्राचार्य एवं संस्था संचालक द्वारा झंडा फहराया गया।
तत्पश्चात नगर के सभी विद्यार्थी नवीन खेल मैदान पहुंचे जहां पर नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया ने सार्वजनिक ध्वजारोहण किया तथा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते हुए सभी विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सी एम राइज स्कूल के विद्यार्थियों और कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने देश भक्ति, बेटी बचाओ सहित कौमी एकता पर आधारित कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम के बाद मंचासीन अतिथियों द्वारा कार्यक्रम के लिए शिक्षक शिक्षिकाओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
इस दौरान पूर्व विधायक दुलीचंद जैन, भाजपा जिला मंत्री अशोक सोनी विक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़, नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया, उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, सहकार भारती जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, बनवारी जोशी, तहसीलदार भगवान सिंह ठाकुर, सीएमओ राजकुमार ठाकुर, पार्षद गण के अलावा बड़ी संख्या में विद्यार्थी, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकारगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र जोशी एवं कुंजबिहारी कारपेंटर ने किया और आभार नगर परिषद उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE