मंदसौर। मप्र पुलिस के जांबाज सब इंस्पेक्टर एवं भैंसोदा मंडी चौकी प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय को जिला मुख्यालय पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा जिले में सर्वाधिक अपराधियों की धरपकड़ एवं तीन मामलों में आरोपियों को न्यायालय से सजा करवाने पर सम्मानित किया गया।