छिंदवाड़ा। ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल आज छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। वे शाम 5 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। छिंदवाड़ा भाजपा कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक लेंगे। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 27 जनवरी को शाम 4 बजे जबलपुर से चौरई पहुंचेंगे।
जबकि पौने 5 बजे छिंदवाड़ा आगमन होगा। प्रदेश मंत्रिपरिषद में शामिल होने के बाद पटेल का यह पहला आगमन होगा। जिसको लेकर भाजपा व उनके समर्थक गर्मजोशी से स्वागत की तैयारियों में हैं।
चौरई के बाद उमरिया इसरा, छिंदवाड़ा में ठाकुर दौलत सिंह के निवास के सामने, कुण्डीपुरा थाने के सामने, रेलवे स्टेशन और शास्त्री प्रतिमा पवार होटल के सामने स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। पटेल शाम 5 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वे शाम 7.30 बजे जिला भाजपा कार्यालय में विधानसभा कोर कमेटी और लोकसभा कोर कमेटी की बैठक लेंगे।
गौरतलब है कि मंत्री प्रहलाद पटेल को भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिहाज से महाकोशल कलस्टर का प्रमुख बनाया है। जिसके तहत पटेल कलस्टर में आने वाली लोकसभा सीटों पर पहुंचकर बैठकें ले रहे हैं। बालाघाट और मंडला के बाद अब वे छिंदवाड़ा में बैठक लेने आ रहे हैं।