भोपाल। अभा ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा ने संकष्टी चतुर्थी के मौके पर सोमवार को हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें सबसे पहले सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। प्रदेश अध्यक्ष सावित्री तिवारी के निर्देशन में महिलाओं ने एक-दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाई और सुहाग सामग्री भेंट की।
बालिका लक्षिता ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राधा पांडे, डॉ.वंदना मिश्रा,नीतू तिवारी व पूजा शुक्ला मौजूद रहीं।