नीमच। गुरुवार की रात जावद-नीमच रोड पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में जावद निवासी दाऊदी बोहरा समाज के युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का नाम हमजा पिता युसूफ उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हमज़ा और उसका दोस्त जावद से नीमच वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुछ काम से नीमच के रास्ते की तरफ आ रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने कबीट वाले बाबा की दरगाह के यहां टक्कर मार दी। सूचना के आधार पर दोनों युवकों को 108 एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार किया गया। यहां से ताहिर और हमजा को इलाज के लिए गंभीर स्थिति में ज्ञानोदय मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल लेकर आए। जहां सुबह हमजा की मौत हो गई। हमज़ा और ताहेर जावद के रहने वाले हैं। इस खबर से हमज़ा के परिवार, जावद और बोहरा समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। हमजा और ताहिर दोनों घनिष्ठ दोस्त थे। सामाजिक कार्यों में बढ़कर हिस्सा लेते थे।