नीमच। जिले के मनासा तहसील के समीपस्थ गांव खानखेड़ी में चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के पंचम दिवस पर मालवा के सुप्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता पण्डित मदनलाल नागदा भागवत धाम मालवा ऊंचेड वाले के मुखारविंद से मंगलाचरण के साथ पंचम दिवस की कथा में व्यास जी ने प्रभु की बाल लीलाओं पर प्रकाश डालते हुए नंद घर आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की भजन के साथ श्री रामजी की मर्यादा का जीवंत चित्रण कराया। बाल लीलाओं में आगे श्री कृष्ण की माखन चोरी लीला में बांस की बांसुरिया भजन पर भक्तो ने आंनद के साथ नृत्य किया। तत्पचात चीरहरण की लीला, अनेक असुरो का उद्धार करते हुए गोवर्धन लीला की। जिसमें श्री गोवर्धन महाराज थारे माथे मुकुट विराज रियो, भजन का आनन्द लिया और श्री कृष्ण ने गोपियों के संग मुरली की धुन पर एक दिव्य महारास की लीला की, जिसमे आयोजक पुरोहित परिवार के सभी भक्तजन और सभी पधारे हुए सभी भक्तों ने जमकर नृत्य के साथ महारास का आनन्द प्राप्त किया। तत्पचात सांयकालीन वेला में भागवत जी की आरती हुई।