BREAKING NEWS
NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : एक तिरंगे के नीचे सिमटा नीमच, ढाई हजार.. <<     REPORT : नीमच में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     खरगोन के कसरावद में गूंजी देशभक्ति की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पशुपतिनाथ मंदिर पुलिया पर जमा जलकुंभी.. <<     चित्तौड़गढ़ में नशे की बड़ी खेप पर CBN का.. <<     बेहरावल के बाबा डोलनाथ मंदिर में उमड़ी.. <<     KHABAR : राजगढ़ में निकली भव्य तिरंगा वाहन रैली,.. <<     NEWS : 15 उपवास की कठिन तपस्या पूर्ण कर भूमिका.. <<     देवली में जर्जर स्कूल भवन से बच्चों की पढ़ाई.. <<     BIG NEWS : 17 थाने, 47 केस और 42 क्विंटल से ज्यादा नशा...,.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल में अंतर सदनीय वॉलीबॉल.. <<     KHABAR : सरकारी रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर.. <<     शुजालपुर में भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा.. <<     बड़गांव में विकास के दावों की खुली पोल, आज भी.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत कमल मुनि जी को मानद डॉक्टरेट की.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर दादा भैरवनाथ और मसान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2024, 6:03 pm
KHABAR : स्व मुरलीधर प्रेमाणी की स्मृति में संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को वितरित किए नि:शुल्क बेग, गायत्री मंत्र की शक्ति का सबसे ज्यादा प्रभाव बच्चों के मन पर होता है- लक्ष्मी प्रेमाणी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। गायत्री मंत्र की शक्ति का सबसे ज्यादा प्रभाव बच्चों के मन पर होता है. विद्यार्थी अगर इस मंत्र का नियम अनुसार 108 बार जाप करें। तो उन्हें सभी प्रकार की विद्या प्राप्त करने में आसानी होती है। मंत्र का जाप सुबह के समय करना लाभदायक होगा। यह बात महिला समन्वय शाखा संयोजक लक्ष्मी प्रेमाणी ने कही।
शुक्रवार को हर्कियाखाल स्थिति संस्कार पब्लिक स्कूल में स्व मुरलीधर प्रेमाणी की स्मृति मेँ विद्यार्थियों नि:शुल्क बेग का वितरण किया । इस मौके पर विद्यार्थियों को आवश्यक सामग्री के साथ-साथ गायत्री मंत्र की पुस्तिका का नि:शुल्क वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रेमाणी ने कहा गायत्री मन्त्र का नियमित रुप से सात बार जप करने से व्यक्ति के आसपास नकारात्मक शक्तियाँ बिलकुल नहीं आती। जप से कई प्रकार के लाभ होते हैं, तेज बढ़ता है और मानसिक चिन्ताओं से मुक्ति मिलती है। बौद्धिक क्षमता और मेधाशक्ति यानी स्मरणशक्ति बढ़ती है।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता पर माल्यार्पण कर स्कूल में उपस्थित समन्वय के सभी सदस्यों का स्कूल प्राचार्य सुमन शर्मा द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। स्वर्गीय मुरलीधर की  प्रेमाणी की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी भाग्यवंती प्रेमाणी द्वारा आवश्यक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंजूला शर्मा  ने बताया हमारे जीवन में शिक्षा का महत्व क्या है। मीना रोहिड़ा ने बच्चों नैतिक शिक्षा के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
संस्कार पब्लिक स्कूल स्टाफ का महिला समन्वय द्वारा स्टॉल पहनाकर उनके सराहनीय कार्य के लिए बधाई प्रेषित की।  इस मौके पर गायत्री मंत्र की पुस्तिकाएं भी विद्यार्थियों को नि:शुल्क वितरित की गई।
होनहार छात्रा अर्पिता शर्मा का किया सम्मान- 
सीए परीक्षा उत्तीर्ण करने पर विद्यालय की पूर्व छात्रा अर्पिता शर्मा का पुष्पहार पहना कर महिला समन्वय शाखा जिला संयोजिक लक्ष्मी प्रेमाणी द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर लक्ष्मी प्रेमाणी, भाग्यवंती प्रेमाणी, मंजुला शर्मा, हिना गोविंदानी, मीना रोहिड़ा, कांता शर्मा सहित स्कूल स्टाफ पूजा नागदा, ज्योति सुथार, हर्षिता मेघवाल, नीलम राठौर, कृतिका बैरागी उपस्थिति थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE