शिवपुरी। जिले बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले फोरलेन हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत उपचार के लिए एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बदरवास थाना क्षेत्र के गढ़ गांव का रहने वाला विक्की धाकड़ अपने मित्र के साथ बदरवास के एक्सीलेंस स्कूल के सेंटर पर 10वीं कक्षा का पेपर देकर बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर लौट रहा था। तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई, जिसमें दोनों छात्रों के साथ एक व्यक्ति भी घायल हो गया। इन घायलों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इन्हें भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।