BREAKING NEWS
छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों.. <<     BIG NEWS : स्कूल में रील, सोशल मीडिया पर बवाल!.. <<     BIG REPORT : नीमच में यातायात पुलिस का सख्त एक्शन,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ बाईपास परियोजना की अधिसूचना.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     शिवपुरी में ₹2500 करोड़ के अडाणी डिफेंस प्लांट.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में निकली भव्य साईं.. <<     KHABAR : 7 साल की सेवाओं के बाद कपिल सिंह राजावत को.. <<     KHABAR : 83 प्रतिशत अंक हासिल कर अंकित गुर्जर ने.. <<     NEWS : हज-2027 के लिए आवेदन शुरू, मुबारक हुसैन का भरा.. <<     KHABAR : दतिया में सड़क हादसा देख रुका डॉ. नरोत्तम.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, 11 जुलाई को दतिया आएंगे.. <<     NEWS : 46 दिवसीय हज यात्रा से लौटे हाजी आरिफ खिलजी.. <<     NEWS : नाथ समाज की संगठनात्मक बैठक में एकजुटता का.. <<     NEWS : गौ-सेवा के साथ मनाया वरिष्ठ सदस्य का.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र में तस्करों पर करारा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2024, 5:03 pm
BIG NEWS : कलेक्टर ने की ई-जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए आंगनवाडी भवन के अधूरे निर्माण कार्य को तत्‍काल पूर्ण करवाने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। ग्राम पंचायत क्षेत्रों में आंगनवाडी केन्‍द्र के भवन निर्माण कार्य तत्‍काल पूर्ण करवाये। शेष रहे पात्र हितग्राहियों को आयुष्‍मान कार्ड भी अविलम्‍ब बनवाएं। स्‍वामित्‍व योजना के तहत शेष कार्यवाही पूर्ण कर, पात्र आवासहीनों को भू-अधिकार अभिलेख वितरित करवाये। यह निर्देश कलेक्टर दिनेश जैन ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में ई-जनसुनवाई करते हुए ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिवोंएवं राजस्‍व विभाग के अधिकारियों को दिए। ई-जनसुनवाई में कलेक्‍टर ने नीमच क्षेत्र की ग्राम पंचायत केलुखेडा, सिरखेडा, नेवड, सोनियाना एवं मुंडला के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद कर,ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित जिला अधिकारियों को दिए।

कलेक्‍टर जैन ने मुण्‍डला पंचायत के ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्र के चारों गॉवों में आंगनवाडी केन्द्र भवन निर्माण के लिए भूमि चिहिंत कर, ग्राम पचांयत से भवन निर्माण के प्रस्‍ताव भिजवाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा ट्रासंफार्मर की क्षमता बढाने की मांग पर विद्युत लोड का आंकलन कर, कार्यवाही करने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारी को दिए। कलेक्‍टर ने सोनियाना के सरपंच सचिव को अधूरे पडे आंगनवाडी केन्‍द्र भवनों को तत्‍काल पूरा करवाने के निर्देश दिए। उन्‍होने सोनियाना में आंगनवाडी केन्‍द्र के सभी बच्‍चों के आधार कार्ड बनाने के निर्देश भी आंगनवाडी कार्यकर्ता को दिए।  

कलेक्‍टर ने सिरखेडा के ग्रामीणों की मांग पर ठिकरिया डेम के डूब क्षेत्र में स्थित सरकारी जमीन पर खेल मैदान का प्रस्‍ताव तैयार कर, भेजने के निर्देश भी सचिव को दिए। उन्‍होने शांतिधाम पर जल संसाधन विभाग द्वारा डाले गये मटेरियल को हटाने ओर समतलीकरण करवाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्‍टर ने पीएम किसान सम्‍मान निधि का लाभ मिलने, किसानों के ई-केवायसी, आंगनवाडी में बच्‍चों को भोजन वितरण, आयुष्‍मान कार्ड वितरण, टी.बी. रोगियों को फुड बास्‍ककेट वितरण, वृद्धावस्‍था एवं दिव्‍यांग पेंशन,पेयजल, राशन दुकान से राशन वितरण, जीर्णशीर्ण भवनों के संबंध में जानकारी भी प्राप्‍त की। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE