BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच में यातायात पुलिस का सख्त एक्शन,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ बाईपास परियोजना की अधिसूचना.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     शिवपुरी में ₹2500 करोड़ के अडाणी डिफेंस प्लांट.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में निकली भव्य साईं.. <<     KHABAR : 7 साल की सेवाओं के बाद कपिल सिंह राजावत को.. <<     KHABAR : 83 प्रतिशत अंक हासिल कर अंकित गुर्जर ने.. <<     NEWS : हज-2027 के लिए आवेदन शुरू, मुबारक हुसैन का भरा.. <<     KHABAR : दतिया में सड़क हादसा देख रुका डॉ. नरोत्तम.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, 11 जुलाई को दतिया आएंगे.. <<     NEWS : 46 दिवसीय हज यात्रा से लौटे हाजी आरिफ खिलजी.. <<     NEWS : नाथ समाज की संगठनात्मक बैठक में एकजुटता का.. <<     NEWS : गौ-सेवा के साथ मनाया वरिष्ठ सदस्य का.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र में तस्करों पर करारा.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और संदिग्ध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2026, 10:35 am
BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र में तस्करों पर करारा प्रहार, पहले तस्कर ने तोड़ी पुलिस की नाकाबंदी, फिर स्टॉप-स्टिक से पंचर हुआ टायर तो हैरियर छोड़ जंगल में भागा, करोड़ों की खेप खाकी के कब्जे में, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत विजयपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 181 किलो 270 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा से भरी टाटा हैरियर कार जब्त की है। पुलिस की नाकाबंदी देखकर तस्कर कार को तेज गति से भगाते हुए जंगल की ओर फरार हो गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक, उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा एवं ग्रामीण डीएसपी दिनेश सुखवाल के सुपरविजन में विजयपुर थाना प्रभारी रामलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार तड़के माणकपुरा-नल्दा-सेमलिया तिराहे पर नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान सेमलिया की ओर से आ रही काले रंग की टाटा हैरियर को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने पुलिस को देखकर वाहन तेज गति से दौड़ा दिया। पुलिस ने वाहन रोकने के लिए स्टॉप-स्टिक का उपयोग किया, जिससे कार का अगला टायर पंचर हो गया। इसके बावजूद आरोपी कार को करीब डेढ़ किलोमीटर तक भगाकर माणकपुरा-अभयपुर मार्ग पर सड़क किनारे छोड़कर घने जंगल में फरार हो गया।

पुलिस टीम ने जंगल में काफी देर तक आरोपी की तलाश की, लेकिन अंधेरा और घना जंगल होने के कारण वह हाथ नहीं लग सका।

कार की तलाशी लेने पर उसमें रखे 10 प्लास्टिक के कट्टों से कुल 181 किलो 270 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ और टाटा हैरियर कार को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फरार तस्कर की तलाश जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE