BREAKING NEWS
छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों.. <<     BIG NEWS : स्कूल में रील, सोशल मीडिया पर बवाल!.. <<     BIG REPORT : नीमच में यातायात पुलिस का सख्त एक्शन,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ बाईपास परियोजना की अधिसूचना.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     शिवपुरी में ₹2500 करोड़ के अडाणी डिफेंस प्लांट.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में निकली भव्य साईं.. <<     KHABAR : 7 साल की सेवाओं के बाद कपिल सिंह राजावत को.. <<     KHABAR : 83 प्रतिशत अंक हासिल कर अंकित गुर्जर ने.. <<     NEWS : हज-2027 के लिए आवेदन शुरू, मुबारक हुसैन का भरा.. <<     KHABAR : दतिया में सड़क हादसा देख रुका डॉ. नरोत्तम.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, 11 जुलाई को दतिया आएंगे.. <<     NEWS : 46 दिवसीय हज यात्रा से लौटे हाजी आरिफ खिलजी.. <<     NEWS : नाथ समाज की संगठनात्मक बैठक में एकजुटता का.. <<     NEWS : गौ-सेवा के साथ मनाया वरिष्ठ सदस्य का.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र में तस्करों पर करारा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2024, 5:29 pm
WOW : नीमच कलेक्‍टर जैन एवं जिला पंचायत सीईओ प्रसाद की मेहनत लाई रंग, प्रदेश के टॉप- 5 जिलों में हुआ शामिल, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर दिनेश जैन एवं जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद के अथक प्रयासों से आयुष्‍मान निरामय भारत योजना के तहत निर्धारित लक्ष्‍य  5 लाख 41 हजार 110 आयुष्‍मान कार्ड बनाने के लक्ष्‍य विरूद्ध नीमच जिले में 5 लाख 20 हजार 227 हितग्राहियों के आयुष्‍मान कार्ड बनाए गए है। जो निर्धारित लक्ष्‍य का 96.27 प्रतिशत है। इस तरह नीमच जिला आयुष्‍मान कार्ड बनाने के मामले में प्रदेश के टॉप 5 जिलों में शामिल हो गया है। कलेक्‍टर दिनेश जैन एवं जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने जिले को हांसिल इस उपलब्धि का श्रेय पंचयत सचिव, रोजगार सहायक, आशा, आंगनवाडी कार्यकर्ता, एएनएम एवं ग्राम स्‍तरीय अमले तथा स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम को दिया है।

जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने बताया कि कलेक्‍टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में जिले में आयुष्‍मान कार्ड बनाने हेतु प्रति शनिवार, रविवार को प्रति सप्‍ताह चलाये गये विशेष अभियान के तहत ग्राम स्‍तरीय अमले व्‍दारा घर-घर जाकर आयुष्‍मान कार्ड बनाए गए है। परिणाम स्‍वरूप नीमच जिला आयुष्‍मान कार्ड बनाने में प्रदेश के टॉप 5 जिलों में शामिल हो पाया है। टॉप 5 जिलों में क्रमशः इंदौर, ग्‍वालियर, उज्‍जैन, मंदसौर जैसे बडे जिलों के साथ ही नीमच जिला भी 96 प्रतिशत से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाकर, टॉप 5 जिलों में शामिल हो गया है। यह अपने आप में एक बडी उपलब्धि है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE