शाजापुर। समिति अध्यक्ष राधेश्याम अहिरवार ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी संत शिरोमणि रविदास जयंती सभी ग्रामीण जनों ने धूमधाम से मनाई सर्वप्रथम मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने दीप प्रज्वलित कर संत शिरोमणि रविदास जी की फोटो पर पुष्प माला पहनकर दीप प्रज्वलित कर पूजन किया चंद्रवंशी विधायक ने कहा कि मैं आपके बीच सदा ही ऐसे कार्यक्रम में आता रहूंगा। संत शिरोमणि रविदास जी ने समाज को एक जुटा का संदेश दिया व इस नीच का भेद मिटाया पूरे राष्ट्र को अच्छी दिशा बताने का कार्य क्या है सभी लोगों को उनके पद चिन्ह पर चलना चाहिए उनके विचार अपने जीवन में धारण करना चाहिए साथ ही संत रविदास जी का रथ में सजाकर व ढोल नगाड़े के साथ गांव के प्रमुख मार्ग से होली टेकरा मेंनमार्केट से होते मणि बस स्टैंड से वापस लाल दरवाजे से होते हुए विशाल चल समारोह निकाला लोगों ने पुष्प वर्षा कर जगह-जगह भव्य स्वागत किया इसके पश्चात भोजन प्रसाद भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ।