BREAKING NEWS
KHABAR : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, लघु.. <<     KHABAR : दतिया बस स्टैंड पर कचरे का अंबार,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही तरूण साहनी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : जावरा में कंकाल लेकर धरने पर बैठे हिंदू.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कर्क राशि को मिलेगा आर्थिक लाभ, तुला के.. <<     KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2024, 11:07 am
NEWS : अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने निवर्तमान पुलिस अधीक्षक दुष्यंत का किया अभिनंदन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड न्यू क्लॉथ मार्केट निर्माण सहकारी समिति लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में निदेशक मंडल सदस्यों ने जिले के वर्तमान जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत को भीलवाड़ा स्थानांतरित होने पर विदाई देते हुए केशव माधव सभागार में आयोजित सादे समारोह में अभिनंदन किया गया। 
बैंक व एनसीएस सिटी अध्यक्ष डॉ आई एम सेठिया सहित बैंक निदेशक रणजीत सिंह नाहर, बाल किशन धूत, हेमंत शर्मा, राधेश्याम आमेरियां, महाप्रबंधक दिनेश खंडेलवाल, प्रबंधक प्रशासन जेपी जोशी ऋण प्रबंधक राजेश अवस्थी, शाखा प्रबंधक उत्तम जैन, एनसीएस सिटी निदेशक सुरेश डांगी, नरेश भड़कतिया, ऋषभ डांगी, सचिव रतन लाल बोहरा, बैंक के पूर्व निदेशक ईश्वर दयाल सुहालका, बैंक अधिकारी सत्यनारायण चेचानी, अभिषेक टेलर, मनीष सिंघवी, लता शर्मा, संजय शर्मा, सरदार जोगेंद्र सिंह ने बैंक व समिति की ओर से शाल उपर्णा स्मृति चिन्ह प्रदान कर अलग अलग अभिनंदन किया। 
निवर्तमान जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने कहा कि चित्तौड़गढ़ में विभाग की चुस्ती से राजस्थान में अपराध नियंत्रण में अग्रणी जिला रहा तथा आमजन की सुनवाई कर समस्या निवारण करने में पूरा प्रयास कर जनविश्वास कायम करनें के प्रयास किए। उन्होंने सहकारिता क्षेत्र में बैंक व समिति के योगदान को सराहा। अध्यक्ष डॉ सेठिया ने दोनो संस्थाओं का परिचय देते हुए निदेशक मंडल सदस्यों का परिचय कराते हुए सहकारिता के संदेश आमजन तक पहुंचाने के लिए बैंक ब समिति के व्यवसाय के साथ साथ सामाजिक सरोकार में योगदान के बारे में बताया। संचालन महाप्रबंधक दिनेश खंडेलवाल ने किया व आभार व्यक्त प्रबंधक प्रशासन जे पी जोशी ने दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE